होम / ब्रेकिंग न्यूज़ / मुख्यमंत्री ने किया यमुना के सफाई कार्यों का निरीक्षण

मुख्यमंत्री ने किया यमुना के सफाई कार्यों का निरीक्षण

नई दिल्ली, 9 अप्रैल। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने वीरवार को उप राज्यपाल तरनजीत सिंह संधू के साथ यमुना की सफाई कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों के साथ वसुदेव घाट और यमुना बाजार घाट का दौरा किया और माक मुआयना कर साफ-सफाई, बुनियादी ढांचे और चल रहे कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि काम की गुणवत्ता और समय सीमा में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यमुना में गाद (डिसिल्टिंग) हटाने का काम तेज किया जा रहा है और मानसून से पहले सभी तैयारियां समय पर पूरी करने पर जोर दिया गया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छ यमुना दिल्ली सरकार की प्राथमिकता है। सरकार रियल-टाइम मॉनिटरिंग, जवाबदेही और सख्त अमल के साथ काम कर रही है, ताकि यमुना को साफ, स्वस्थ और जीवंत बनाने के काम में तेजी लाई जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *