होम / ब्रेकिंग न्यूज़ / ससुराल वालों ने दहेज के लिए जहन्नम बना दी जिंदगी, इस कदर पीटा की अस्पताल में होना पड़ा भर्ती

ससुराल वालों ने दहेज के लिए जहन्नम बना दी जिंदगी, इस कदर पीटा की अस्पताल में होना पड़ा भर्ती

नई दिल्ली, 4 मार्च। दहेज की कुप्रथा ने एक और विवाहिता का जीवन नर्क बना दिया है। सोनिया विहार की इस घटना में एक पीड़ित पिता ने अपनी बेटी के ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पिता के अनुसार, उन्होंने अपनी बेटी का निकाह गत 10 मई को बड़े अरमानों के साथ किया था। विवाह के शुरुआती कुछ वर्षों तक तो सब कुछ सामान्य रहा लेकिन, कुछ ही दिन बाद अचानक ससुराल वालों ने उसे दहेज के लिए प्रताड़ित और मारपीट करना शुरू कर दिया।

पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल

पीड़ित परिवार का आरोप है कि उन्होंने इस मामले की शिकायत सोनिया विहार थाने में दर्ज कराई थी। साथ ही डीसीपी और एसीपी स्तर पर भी गुहार लगाई गई, लेकिन पुलिस द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। परिवार का कहना है कि उनकी सुनवाई कहीं नहीं हो रही है।

अस्पताल में चल रहा है पीड़िता का इलाज

पीड़िता ने बताया कि उसके ससुराल में चार ननद और एक देवर हैं, जो अक्सर उसके साथ मारपीट करते हैं। समाज के लोगों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। हाल ही में हुई मारपीट के कारण पीड़िता की स्थिति इतनी बिगड़ गई कि उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। उसे रीढ़ की हड्डी में गम्भीर चोट आई है।

पीड़िता और परिजनों का पक्ष

पीड़िता का कहना है कि उसके ससुराल वाले लगातार कम दहेज का ताना देते हैं। उसकी ननदें अक्सर उसके पति को भड़काती हैं और उसे छोड़ने के लिए उकसाती हैं। यहां तक कि वे उसके पति की दूसरी शादी कराने की धमकी भी देती हैं।

वहीं, इस मामले में पुलिस का कहना है कि यह मामला उनके अधिकार क्षेत्र का नहीं है और परिजनों को कोर्ट के माध्यम से केस करने की सलाह दी जा रही है। न्याय न मिलता देख पीड़ित पिता ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उचित कानूनी कार्रवाई नहीं हुई, तो वे आत्महत्या करने को मजबूर होंगे।

पीड़ित की मां का कहना है कि हमने शादी में अपनी सामर्थ्य अनुसार सब कुछ दिया था, फिर भी ससुराल पक्ष के लोग बार-बार एक ही बात दोहराते हैं कि “तेरे मायके से शादी में कुछ नहीं मिला।”

उन्होंने ने आगे बताया कि हमने सभी को सारा सामान दिया था। मेरी बेटी को जो भी स्त्री धन और सामान चढ़ाया गया था, वह सब उन लोगों ने तभी अपने कब्जे में ले लिया था। दहेज की उनकी मांग बढ़ती ही जा रही है। पीड़ित परिवार ने सवाल उठाया है कि आखिर पुलिस इस गंभीर मुद्दे पर ठोस कार्रवाई क्यों नहीं कर रही है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *