होम / दिल्ली / सोनिया विहार में बदहाल हालत: सभापुर वार्ड की सड़कों पर जलभराव और गंदगी से लोग परेशान

सोनिया विहार में बदहाल हालत: सभापुर वार्ड की सड़कों पर जलभराव और गंदगी से लोग परेशान


नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के सोनिया विहार इलाके के सभापुर वार्ड से सामने आई तस्वीरें विकास के दावों की पोल खोलती नजर आ रही हैं। क्षेत्र की गलियों में गंदा पानी भरा हुआ है, जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हैं और लोगों को रोजाना गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय निवासियों के अनुसार, कई दिनों से नालियां जाम पड़ी हैं, जिसके कारण गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। हालात ऐसे हैं कि लोगों को घर से निकलने में भी मुश्किल हो रही है। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं के लिए यह स्थिति खासतौर पर परेशानी का कारण बन रही है।

तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि गलियों में जलभराव के बीच लोग गुजरने को मजबूर हैं, वहीं गंदगी और बदबू से बीमारी फैलने का खतरा भी बढ़ गया है।

गौरतलब है कि यह इलाका उत्तर-पूर्वी दिल्ली का घनी आबादी वाला क्षेत्र है, जहां बुनियादी सुविधाओं की जिम्मेदारी नगर निगम और अन्य सरकारी एजेंसियों पर होती है।
हालांकि रिपोर्ट्स के अनुसार, क्षेत्र में सीवर और ड्रेनेज सुधार के लिए काम शुरू होने की बात कही गई है, लेकिन जमीनी स्तर पर हालात अभी भी बेहद खराब हैं।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में पार्षद, विधायक और सांसद सभी एक ही पार्टी से होने के बावजूद विकास कार्य धरातल पर नजर नहीं आ रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सफाई और जल निकासी की उचित व्यवस्था करने की मांग की है।

विशेषज्ञों का कहना है कि दिल्ली के कई इलाकों में ड्रेनेज सिस्टम की सफाई और रखरखाव की कमी के कारण ऐसी समस्याएं लगातार सामने आती रहती हैं, जिससे जलभराव और प्रदूषण की समस्या बढ़ती है।
सभापुर वार्ड के सोनिया विहार क्षेत्र की ये तस्वीरें साफ संकेत देती हैं कि विकास के दावों के बावजूद बुनियादी सुविधाओं की हालत चिंताजनक है। अब देखने वाली बात होगी कि प्रशासन कब तक इस समस्या का स्थायी समाधान निकालता है।

स्थानीय महिला ने कहां यहां साफ सफाई नहीं होती है आप खुद देख सकते हैं नाली का पानी गली में भरा हुआ है यहां बच्चे पढ़ने आते हैं तो उनको आने जाने में बहुत तकलीफ होती है।
साक्षी गुप्ता ने बताया यहां गंदा पानी नालियों से घरों के अंदर जा रहा है बच्चों का भविष्य खराब हो रहा है बगल में सरकारी स्कूल है बच्चों को इतनी तकलीफ होती है कोई पूछने देखने वाला नहीं यहां 4 इंजन की सरकार होने के बावजूद ये हाल है । साथ ही कहां हम गुजारिश करते हैं पार्षद, विधायक, सांसद साहब से अपने क्षेत्र का विकास कर लो बर्बाद मत करो
बीरेंद्र गुप्ता फौजी ने बताया ये सरकारी स्कूल की दीवार से सटी हुई गली सड़क है जहां नाली का पानी सड़क के ऊपर बह रहा है यहां पार्षद भाजपा का विधायक भाजपा का और सांसद भी भाजपा का है उसके बाबजूद यहां ये स्थिति बनी हुई है जिससे सरकारी स्कूल के अंदर नाली का पानी बह रहा है

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *