होम / देश / अनियंत्रित होकर हाई टेंशन लाइन से टकराई ट्रैक्टर-ट्रॉली, कोहराम, महिला और बच्चे की मौत

अनियंत्रित होकर हाई टेंशन लाइन से टकराई ट्रैक्टर-ट्रॉली, कोहराम, महिला और बच्चे की मौत

शिवपुरी, 3 अप्रैल मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के कोलारस थाना क्षेत्र में आज एक दर्दनाक हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली बिजली की हाई टेंशन लाइन की चपेट में आ गई, जिससे उसमें सवार एक महिला और एक बच्चे की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतिका की पहचान लीलाबाई बंजारा (35) और मृत बालक की पहचान अनिल बंजारा (8) के रूप में हुई है। हादसे में विनोद बंजारा (35) गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूत्रों ने बताया कि यह दुर्घटना उस समय हुई जब ग्राम डोडी आई से ग्राम देहरदा की ओर ट्रैक्टर-ट्रॉली से भूसा भरने के लिए लोग जा रहे थे। बताया गया है कि ये लोग राजस्थान के बारा जिले के ग्राम खेड़ली से भूसा लेने आए थे और कोलारस के निकट पूरणखेड़ी टोल प्लाजा के पास अस्थायी रूप से डेरा डालकर रुके हुए थे। प्राथमिक जानकारी के अनुसार ट्रॉली में लगे लोहे के एंगल खेत के पास गुजर रही हाई टेंशन लाइन से टकरा गए, जिससे ट्रैक्टर-ट्रॉली में करंट फैल गया और यह हादसा हो गया। कोलारस थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *