होम / लेटेस्ट न्यूज़ / सोनिया विहार में मौत का सौदागर कौन ?

सोनिया विहार में मौत का सौदागर कौन ?

उत्तर पूर्वी दिल्ली स्थित सोनिया विहार इलाके में गत मंगलवार देर रात एक बार फिर से ऐसा दर्दनाक हादसा देखने को मिला, जिसमें एक परिवार को उसकी नन्ही बिटिया की किलकारियों से हमेशा के लिए वंचित हो गया |

दिल्ली के सोनिया विहार पुश्ता रोड पर डंपर की टक्कर से बाइक पर सवार 10 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि उसका भाई और चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें नजदीकी अस्पताल में तुरंत भर्ती कराया गया। हादसे के बाद गुस्साए परिजनों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों  के मुताबिक तीनो देर रात बाइक पर शादी से घर लौट रहे थे उसी दौरान वो इस बड़े हादसे का शिकार हो गए |

गौरतलब होगा कि सोनिया विहार में आए दिन सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला काफी तेजी से बढता जा रहा है, जिसमें आए दिन किसी न किसी के घर का चिराग हमेशा बुझ जाता है । इन हादसों ने सोनिया विहार के वाशिंदों को बेहाल कर रखा है | सोनिया विहार में जब आप नानकसर से प्रवेश करेंगे तो सड़क पर आपको एक बोर्ड दिखाई देगा जिस पर मौटे अक्षरों में लिखा है “भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित है” | लेकिन, इलाके में जिस तरह भारी वाहन दनदनाते फिरते हैं उसे देख कर नहीं लगता हैं की कोई नियम कानून देखने वाला है भी या नहीं |    

सवाल है कि इन हादसों और मौतों का जिम्मेदार कौन है?

सोनिया विहार उत्तर पूर्वी दिल्ली के करावल नगर विधानसभा क्षेत्र में यमुना से सटा हुआ एक इलाका है | लाखों में आबादी होने के बाबजूद यहां क्षेत्र से बाहर निकलने के लिए केवल एक सिंगल रोड बना हुआ है, जिससे रोजाना लोगो की आबाजाही होती है | सिंगल रोड के कारण ही हफ्ते में 3-4  दिन लोगों को यहां जाम का सामना करना पड़ता है |

इसलिए पिछले कई साल से यहां डबल पुश्ते की मांग को लेकर कई बार सड़को पर लोगो ने सामूहिक धरना प्रदर्शन भी किया किन्तु स्थानीय विधायक एवं सांसद के कानों पर जूं तक नहीं रेंगा | चुनावी वादों में विकास कार्यो का जिक्र तो हुआ, भाषणों में भी नेताओ ने डबल पुश्ता बनाने की बात कहीं लेकिन वो सभी चुनाव तक सीमित रह गया | इसके कारण यहां अब जाम के साथ-साथ स्थानीय लोगों की सड़क दुर्घटनाओं में मौतें भी होने लगी, क्योकि एक ही रोड पर दोनों तरफ से वाहनों की आबाजाही से हादसे बढते जा रहे है |

चुनाव ख़त्म वादे ख़त्म !

इस समय करावल नागर में कपिल मिश्रा विधायक हैं | इससे पहले यहां मोहन सिंह बिष्ट का वर्चस्व हुआ करता था जो चुनाव तो जीत जाते थे किन्तु उसके बाद क्षेत्र में दिखाई नहीं देते थे | इस कारण करावल नगर विधानसभा क्षेत्र आज भी नारकीय बना हुआ है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *