होम / लेटेस्ट न्यूज़ / सोनिया विहार में डबल पुस्ता बनने तक जारी रहेगा संघर्ष

सोनिया विहार में डबल पुस्ता बनने तक जारी रहेगा संघर्ष

नई दिल्ली, 27 फरवरी। पूर्वी दिल्ली के सोनिया विहार इलाके में 10 वर्षीय मासूम बच्ची की डंपर से कुचलकर हुई दर्दनाक मौत के बाद गहरा आक्रोश व्याप्त है। घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर ‘दिशा बिटिया को न्याय दो’ और ‘डबल पुस्ता लेकर रहेंगे’ जैसे नारे लगाए। बड़ी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग और युवा हाथों में मोमबत्तियां लेकर सड़कों पर उतरे और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार डंपर ने बच्ची को उस समय टक्कर मारी जब वह अपने भाई और चाचा के साथ एक वैवाहिक समारोह से घर लौट रही थी। हादसे के बाद डंपर  सहित चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इलाके में सिंगल रोड पर भारी वाहनों की आवाजाही लंबे समय से चिंता का विषय रही है, लेकिन प्रशासन ने इस ओर गंभीरता नहीं दिखाई।

कैंडल मार्च के दौरान वीरेंद्र गुप्ता फौजी पूर्व निगम प्रत्याशी ने आरोप लगाया कि चुनाव से पहले सोनिया विहार से वादा किया था डबल पुस्ता बनाने का लेकिन विधायक कपिल मिश्रा और सांसद मनोज तिवारी जीतने के बाद दिखाई नहीं दिए।

सिंगल रोड होने के कारण यहां आए दिन लोगों को मौतें हो रही है, जनता त्रस्त है और नेता मस्त हैं। आम आदमी पार्टी की महिला नेता साक्षी गुप्ता ने भी समस्याओं को लेकर मंत्री कपिल मिश्रा पर करारा प्रहार किया और कहा कि जब तक डबल पुस्ता नहीं बनेगा हमारी लड़ाई जारी रहेगी, हम अपना हक अधिकार मांग रहे हैं भीख नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *