होम / ब्रेकिंग न्यूज़ / अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फ़ेस्टिवल की तैयारियां अंतिम चरण में

अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फ़ेस्टिवल की तैयारियां अंतिम चरण में

नई दिल्ली, 23 मार्च। राजधानी में अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फ़ेस्टिवल की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। आगामी 25 मार्च से भारत मंडपम शुरू होने वाला यह 31 मार्च तक चलेगा।

इस फ़ेस्टिवल में भारत और विदेश से चुनी हुई 140 फ़िल्मों का कलेक्शन दिखाया जाएगा। पर्यटन विभाग के सूत्रों ने बताया कि देश के अलग-अलग राज्यों और विदेशों से 2,000 से ज़्यादा एंट्रीज़ मिली हैं। इनमें से 140 फ़िल्मों को दिखाने के लिए चुना गया है, जिनमें ‘धुरंधर 2’ भी शामिल है। इस फ़ेस्टिवल का आयोजन दिल्ली सरकार और दिल्ली पर्यटन विभाग मिलकर कर रहे हैं। एक हफ़्ते तक चलने वाले इस फ़ेस्टिवल में इंटरनेशनल फ़िल्मों के साथ-साथ तमिल, तेलुगु, गुजराती, मराठी, भोजपुरी, पंजाबी, हरियाणवी, नॉर्थ-ईस्टर्न और बंगाली सिनेमा की चुनिंदा फ़िल्मों के ज़रिए भारत की विविधता को भी दिखाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *