होम / ब्रेकिंग न्यूज़ / योगी ने किया जेवर एयरपोर्ट का दौरा, प्रधानमंत्री 28 मार्च को करेंगे उद्घाटन

योगी ने किया जेवर एयरपोर्ट का दौरा, प्रधानमंत्री 28 मार्च को करेंगे उद्घाटन

नई दिल्ली, 23 मार्च। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का अहम दौरा किया। उन्होंने 28 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा होने वाले एयरपोर्ट के उद्घाटन से पहले तैयारियों की समीक्षा और निरीक्षण किया।

अधिकारियों के अनुसार, प्रधानमंत्री 28 मार्च को कार्गो टर्मिनल का उद्घाटन भी करेंगे और एक मेंटेनेंस, रिपेयर और ओवरहॉल की आधारशिला रखेंगे। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने प्रशानमंत्री के दौरे के प्रस्तावित मार्ग की समीक्षा की और यात्री टर्मिनल, कार्गो टर्मिनल, रैली स्थल, पार्किंग क्षेत्र, पहुँच मार्गों और हेलीपैड जैसे प्रमुख स्थानों का जायज़ा लिया। इस बीच, अधिकारियों ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान चार-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू रहेगी।

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने बाद में जन प्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक भी की, जिसमें उद्घाटन की तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था और परिचालन योजनाओं पर चर्चा हुई। उन्होंने सभी विभागों को आपस में तालमेल बिठाकर काम करने और निर्धारित समय सीमा के भीतर काम पूरा करने का निर्देश भी दिया।

इस एयरपोर्ट के पहले चरण में एक रनवे होगा और इसकी सालाना यात्री संभालने की क्षमता 1.20 करोड़ होगी। यहाँ रोज़ाना औसतन 150 उड़ानों के संचालित होने की उम्मीद है। सरकार ने बताया था कि एयरपोर्ट के लिए ज़मीन अधिग्रहण पर लगभग 5,000 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं, जबकि इसके निर्माण में लगभग 7,000 करोड़ रुपये का निवेश किया जा रहा है।

गौतम बुद्ध नगर के प्रभारी मंत्री बृजेश सिंह, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया, पार्टी के ज़िला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, पार्टी के महानगर अध्यक्ष महेश चौहान, सांसद डॉ. महेश शर्मा, विधायक धीरेंद्र सिंह, विधायक तेजपाल नागर और एमएलसी श्रीचंद शर्मा को एयरपोर्ट पर मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *