वाशिंगटन, 16 मार्च। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “आज हमें ईरान में बहुत अच्छे नतीजे मिले, सैन्य तौर पर बहुत मज़बूत नतीजे। हम दूसरे देशों से होर्मुज़ जलडमरूमध्य की निगरानी करने के बारे में बात कर रहे हैं, क्योंकि तेल के लिए वे ही इस पर निर्भर हैं।
उन्होंने ने संकेत दिया कि वह उन देशों से बात कर रहे हैं जो मध्य-पूर्व से होने वाली तेल आपूर्ति पर बहुत ज़्यादा निर्भर हैं, और उन्हें होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते की सुरक्षा की ज़्यादा ज़िम्मेदारी लेनी चाहिए।
एयर फ़ोर्स वन में सवार ट्रंप ने कहा, अमेरिका को वहां से बहुत कम तेल मिलता है, लगभग 1 या 2 प्रतिशत, लेकिन उदाहरण के लिए, चीन को अपना लगभग 90 प्रतिशत तेल होर्मुज़ जलडमरूमध्य से ही मिलता है। अगर दूसरे देश हमारे साथ मिलकर इसकी निगरानी में मदद करें तो यह अच्छा होगा और हम उनके साथ मिलकर काम करेंगे।
ट्रंप ने कहा, सैन्य तौर हमने असल में ईरान को हरा दिया है। हो सकता है कि उनमें थोड़ी-बहुत जवाबी लड़ाई की हिम्मत बची हो, लेकिन ज़्यादा नहीं।” ट्रंप ने कहा, “अगर हम चाहें तो पांच मिनट के अंदर ही उसे खत्म कर सकते हैं। सब कुछ तैयार है, हथियार लोड हैं और हम पूरी तरह से तैयार हैं।”
तेल की कीमतों के बारे में पूछे जाने पर, अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि युद्ध खत्म होते ही कीमतें “तेजी से नीचे गिर जाएंगी”, और उन्होंने यह भी कहा कि “युद्ध बहुत जल्द खत्म हो जाएगा।”





