होम / ब्रेकिंग न्यूज़ / खार्ग द्वीप पर अमेरिका का हमला

खार्ग द्वीप पर अमेरिका का हमला

वाशिंगटन, 15 मार्च। मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध का तीसरा सप्ताह अमेरिकी सेना के एक बड़े सैन्य अभियान के साथ समाप्त हुआ। अमरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने फारस की खाड़ी में स्थित खार्ग द्वीप पर ईरान के महत्वपूर्ण तेल टर्मिनल पर हवाई हमले की घोषणा की। अमरिकी राष्ट्रपति ने दावा किया कि द्वीप के फौजी ठिकाने पूरी तरह नष्ट कर दिए गए हैं, लेकिन इसके तेल बुनियादी ढांचे को फिलहाल कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। ईरान ने कहा कि उसके तेल संयंत्र, जो उसके 90% निर्यात के लिए महत्वपूर्ण हैं, अप्रभावित रहे, लेकिन उसने जवाबी कार्रवाई की धमकी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *